वाराणसी से अपना दल कार्यकर्ता जन स्वाभिमान दिवस रैली के लिए लखनऊ रवाना

वाराणसी, 02 जुलाई । अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित ”जन स्वाभिमान दिवस”में भाग लेने के लिए वाराणसी के सेवापुरी से बड़ी संख्खा में कार्यकर्ता भोर में ही बस और अन्य चार पहिया वाहनों से रवाना हुए।

कपसेठी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज खेल मैदान से बाबूलाल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का काफिला बसों व चार पहिया वाहनों से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर के लिए रवाना हआ है। रवाना होने से पूर्व बाबूलाल पटेल ने बताया कि रैली को अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल संबोधित करेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी रैली में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के जरिये आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए विमर्श होगा। एनडीए सरकार में सहयोगी दल के रूप में अपना दल आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा और विकास की रफ्तार को और गति मिलेगी।