अलवर, 09 अगस्त । जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने आज विजय नगर मैदान में पहुंचकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित सभा स्थल के सफल आयोजन हेतु विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर के विजय नगर मैदान में सभा करेंगे। इस दौरान अलवर, कोटपूतली-बहरोड व खैरथल-तिजारा जिले सहित राजस्थान के चहुंमुखी विकास लिए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष संजय नरूका, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता व महासिंह चौधरी, जीतू सैनी, पं. जलेसिंह, अरूण जैन, गगनदीप सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।