सोनीपत: साथियों से शर्त लगाकर मालगाड़ी पर चढ़ा नाबालिग झुलसा

थी कि प्लेटफार्म नंबर-4 पर खड़ी मालगाड़ी को फुटओवर ब्रिज से न जाकर पार करना है।

इसी शर्त को पूरा करने के लिए हर्षित मालगाड़ी की बोगी की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ गया।

दिल्ली

से पानीपत की ओर जाने वाली मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर-4 पर खड़ी थी। हर्षित बोगी के

ऊपर पहुंचकर बीच तक गया। इसी दौरान उसका सिर ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा

गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह बोगी पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार उसे

दो बार करंट का झटका लगा। कुछ देर बाद वह बोगी से नीचे रेलवे लाइन पर जा गिरा। सूचना

मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और किशोर को एंबुलेंस से सोनीपत के नागरिक अस्पताल

पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग

अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन परिजन उसे दिल्ली नहीं ले गए। बाद में उसे रोहतक के अस्पताल

में भर्ती कराया गया।

हर्षित

ने दसवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद तकनीकी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया हुआ है।

वह परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस

उसके साथ मौजूद अन्य युवकों की पहचान करने और शर्त की पूरी जानकारी जुटाने में लगी

है।