बागी गांव में पांडव नृत्य, महाभारत की कथाएं हुई जीवंत

नई टिहरी, 26 अगस्त । प्रतापनगर ब्लॉक की रौणद-रमोली पट्टी के ग्राम पंचायत बागी मे आयोजित नौ दिवसीय पांडव लीला का विधिवत पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और पांडव नृत्य के साथ समापन हुआ। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हवन-यज्ञ में आहुति डालकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद लिया।

ग्राम पंचायत बागी के भैरव देवता मंदिर में भैरव देवता सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय पांडव लीला में महाभारत की कथा के विभिन्न प्रसंगों का स्थानीय लोक परंपरा के अनुसार मंचन किया गया। ढोल-दमाऊ की थाप पर पांडव नृत्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लीला की अंतिम रात्रि को दुर्योधन का वध हुआ। पांडवों की विजय की खुशियों जैसे पांडव लीला के विभिन्न प्रसंगों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पांडव लीला का आनंद लिया। प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, पूर्व प्रमुख प्रदीप रमोला, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह प्रदेश संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि पांडव लीला उत्तराखंड की सदियों पुरानी लोक एवं धार्मिक परंपरा है।

ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती है। साथ ही ग्रामीणों में आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता की भावना भी मजबूत होती है। इस मौके पर भैरव देवता के पश्वा दिनेश कुमाईं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, प्रधान बीना देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, युद्धवीर राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश नेगी,शूरवीर बगियाल,बिजेंद्र राणा,मनभावन बगियाल, लोकपाल कंडियाल, चंद्रभानु बगियाल, कविराज बगियाल, सब्बल सिंह राणा, धनपाल पंवार, रमेश बगियाल, दीपक बगियाल मौजूद थे।