फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार में बंदी महिलाओं का जाना हालचाल

फर्रुखाबाद, 25 अगस्त । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने मंगलवार को फर्रुखाबाद जनपद के दौरे पर पहुंची। उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों का हालचाल जाना। उन्होंने जेल के भोजन आदि की गुणवत्ता को परखा और महिला बंदियों को बेहतर और पौष्टिक भोजन दिए जाने की बात जेल प्रबंधन को दिए।

जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सयुंक्त चिकित्सालय डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बढ़पुर के अमेठी कोना में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। जनसुनवाई में पांच महिलाओं ने अपने-अपने समस्याओं का प्रार्थना पत्रों के माध्यम से सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, परियोजना निदेशक एचईडब्ल्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर, जिला बाल सरंक्षण इकाई, के कार्मिक व अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।