अनूपपुूर: धर्म को ऊंचाइयों की सीढ़ी बनाकर देश को जातिभेद में बांटना बंद करे सरकार : श्रीधर शर्मा

अनूपपुर, 08 सितंबर । धर्म को ऊंचाइयों की सीढ़ी बनाकर देश को जातिभेद में बांटना बंद करे सरकार। भगवान राम केवल किसी राजनीतिक दल की आस्था का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की श्रद्धा, संस्कृति और जीवन-मूल्यों के आधार हैं। ऐसे में भगवान राम के नाम पर राजनीति करना और सनातन धर्म के वास्तविक मार्गदर्शक संतों की उपेक्षा करना सनातन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।