हरिद्वार, 29 अक्टूबर । ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्सर पुलिस ने गौकशी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 20 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए टीमों को सक्रिय किया था। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को पुलिस को ग्राम कासमपुर नवादा में एक घर में गौकशी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी तो एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके चार साथी फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र शौकत निवासी ग्राम कासमपुर नवादा, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है।
मौके से एक कुल्हाड़ी, लोहे का तराजू, दांथड़ा, परात और कटोरा बरामद हुआ है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शहजाद अली, उप निरीक्षक डिम्पल जोशी और हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर शामिल रहे।
