इतिहास के पन्नों में 19 नवंबर : ‘गूंगी गुड़िया’ से आयरन लेडी तक का सफर, इंदिरा गांधी ने बदली भारतीय राजनीति की दिशा

भारतीय राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम दृढ़ इच्छाशक्ति, साहसिक फैसलों और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए जाना जाता है। देश की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन उपलब्धियों, विवादों और संघर्षों से भरा रहा।

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। दादा मोतीलाल नेहरू ने उनका नाम इंदिरा रखा, जबकि पिता ने उनके नाम के साथ प्रियदर्शिनी जोड़ा। स्वतंत्रता आंदोलन के माहौल में पली-बढ़ीं इंदिरा ने बचपन से ही राजनीति को करीब से देखा।

राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर में विरोधियों ने उन्हें ‘गूंगी गुड़िया’ कहकर संबोधित किया, लेकिन 1966 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी निर्णायक क्षमता से यह धारणा बदल दी। उनकी दृढ़ नेतृत्व शैली के कारण उन्हें दुनिया भर में ‘आयरन लेडी’ के नाम से पहचान मिली।

उनके कार्यकाल में 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, बांग्लादेश का निर्माण और बैंकों का राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक फैसले हुए। उन्होंने तीन लगातार कार्यकाल और बाद में चौथी बार प्रधानमंत्री पद संभाला।

हालांकि, 1975 में लगाया गया आपातकाल उनके राजनीतिक जीवन का सबसे विवादास्पद अध्याय बना। नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद 1977 के चुनाव में उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी।

जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में सेना की कार्रवाई के बाद उपजे आक्रोश के बीच 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी। इंदिरा गांधी की विरासत आज भी भारतीय राजनीति में बहस और अध्ययन का विषय है।

1824 – रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।

1933 – यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।

1982 – नई दिल्ली में नौवें एशियाई खेलों की शुरूआत। लंबे अर्से के बाद देश में विशाल पैमाने पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

1985 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव के बीच पहली मुलाकात। दोनों जिनेवा में एक शिखर सम्मेलन के दौरान मिले।

1998 – भारत समेत विश्व के कई देशों में लाखों लोग आकाश को देखते हुए निराश हुए, केवल जापान एवं थाईलैंड से निवासी ही दिवाली (उल्का पिंडों का पृथ्वी के वातावरण से टकराकर जलने का नज़ारा) मना सके, कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का ‘वूमेन आफ़ दी इयर’ पुरस्कार के लिए चुना।

2000 – पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।

2002 – आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन।

2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।

2006 – भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।

2007 – अफगानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।

2007 – अमेजन ने किताब पढ़ने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण किंडल की बिक्री शुरू की, जिसने ई-बुक्स को प्रचलित बनाने में बड़ा योगदान दिया।

2008 – संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।

2013 – लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।

2019 – गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1835 – रानी लक्ष्मीबाई – 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी।

1838 – केशव चन्द्र सेन – एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक थे।

1924 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1928 – दारा सिंह – विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।

1951 – ज़ीनत अमान – भारतीय हिंदी सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्री रही हैं।

1961 – विवेक (अभिनेता) – फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता थे।

1971 – किरण रिजिजू – भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं।

1975 -सुष्मिता सेन – भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स और प्रसिद्ध अभिनेत्री

1988 – एम. हमीदुल्ला बेग – भारत के भूतपूर्व 15वें मुख्य न्यायाधीश थे।

2008 – रमेश भाई, समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक।

2015 – आर. के. त्रिवेदी – भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।

2020 – दिगम्बर हांसदा – संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित थे।