सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सुरेश भट्ट

हल्द्वानी, 17 नवंबर । राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने मंगलवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के जयपुर पाडली में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सुरेश पंत के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को ध्यान में रखकर विकास कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। सुरेश भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

कार्यक्रम में रमेश पडालिया, रवि कुरिया, मुकेश पडालिया, भुवन पांडे, चेतन जोशी, भुवेंद्र जोशी, हरेंद्र थापा, नारायण सिंह, पूरण कांडपाल, महेश जोशी, दिनेश कबड़वाल, किरण पांडे, बच्ची सिंह महरा, लीला भट्ट, चंपा पडालिया, ललिता देवी, पुष्पा देवी और जगदीश पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।