उप्र रोल बॉल राज्य चैंपियनशिप के लिए मुरादाबाद जिले की चुनी गयी टीम

मुरादाबाद, 23 नवम्बर । मुरादाबाद रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से राज्य चैंपियनशिप के लिए सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद में जिला टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से हुआ। अंडर-11 बालक-बालिका और सीनियर बालक-बालिका वर्ग में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर चारों वर्गों की टीमों का चयन किया गया।

टीम के कोच लियाकत अली ने बताया कि चयनित टीमें 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक बावनवाड़ी इंटरनेशनल स्कूल, बावनवाड़ी, एका, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में होने वाली राज्य चैंपियनशिप में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगी सभी खिलाड़ी 28 नवंबर को मुरादाबाद से रवाना होंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन संदीप जैन एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नितिन जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन उभरती खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करते हैं तथा विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर मुरादाबाद रोल बॉल एसोसिएशन के जिला सचिव रिम्पी सिंह, अध्यक्ष मनु मिश्रा, उपाध्यक्ष परमेश शरण और गौरव कुमार, तरुण, मधुरेंद्र कुमार, मनीष शर्मा, कोच लियाकत अली सहित सभी पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

सीनियर बालक वर्ग में – ओम शिव ओम, गोविंद गौर, सचिन सैनी, खेतान सैनी, मंतव्य अरोड़ा, विकास कश्यप, पर्व चौधरी, तुषार, देवांश सक्सेना, तरुण यादव, अनुज और मनोज।

सीनियर बालिका वर्ग में – फलक, अइज़ा, आयना, वैष्णवी, नव्या, जोआना रॉबिन (सभी डीपीएस) और हरमीत।

अंडर-11 बालक वर्ग में – विहान सक्सेना (आर्यन्स), विराज सोलंकी, अवराज सिंह, रणविजय त्यागी, नकाश सक्सेना, तनय तोमर, उर्जित प्रखर, सात्विक गुप्ता, बिस्मन (सभी जीजीजीएस), आदित्य चौहान, रजत खुशवाहा, दरश कुमार, जयंत त्यागी (सभी डीपीएस) और अंश ग्रोवर।

अंडर-11 बालिका वर्ग में – इन्या, अम्ना, हरितांबरा, उनीशा, हितिका, तक्षवी (सभी डीपीएस), ईवा (जीजीजीएस) और अनिका उपाध्याय (पीएमएस)।