नई दिल्ली, 09 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार से पूर्वोत्तर राज्यों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे बुधवार को असम भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक और कोर समिति की बैठक लेंगे। इससे पहले जेपी नड्डा सुबह साढ़े नौ बजे गुवाहाटी (असम) में मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
पार्टी कार्यालय के मुताबिक जेपी नड्डा 11 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक और कोर समिति की बैठक में भाग लेंगे।