झामुमो ने लुईस मरांडी को जामा से बनाया उम्मीदवार
रांची, 25 अक्टूबर( हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर पांचवी सूची जारी की है। जारी सूची में जामा से लुईस मरांडी को उम्मीदवार बनाया गया है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने शुक्रवार को सूची जारी की है।
उल्लेखनीय है कि झामुमो ने 22 अक्टूबर को 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद दूसरी सूची 23 को रांची सीट के लिए एक उम्मीदवार घोषित की गई थी। फिर 23 अक्टूबर को 5 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई थी। झामुमो अबतक 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। लुईस मरांडी भाजपा से कुछ दिनों पूर्व ही झामुमो में शामिल हुई थी।
—————