बीजापुर : नक्सल प्रभावित भैरमगढ़ के फुंडरी पंहुचकर उपमुख्यमंत्री साव ने ब्रिज निर्माण का किया अवलाेकन
बीजापुर, 19 नवंबर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मंगलवार काे बीजापुर प्रवास पर नक्सल प्रभावित नेलसनार और भैरमगढ़ पंहुचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया।
इस दाैरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, बस्तर में विकास अब रुकेगा नहीं दौड़ेगा। बस्तर संभाग के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक भैरमगढ़ के फुंडरी में बन रहे ब्रिज काे देखने स्वयं उप मुख्यमंत्री अरुण साव फुंडरी पहुंचकर ब्रिज के निर्माण कार्य को देखने के बाद इंजीनियरों और अधिकारियाें काे दिशा-निर्देश देते हुए उन्हाेने कहा कि हर हाल में तय समय में ब्रिज का काम पूरा किया जाना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि फुंडरी में बन रहे ब्रिज से यहां की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। इस पुल के बन जाने से संवेदनशील अंदरूनी इलाकों में जवानों के पहुंचने में भी काफी कम वक्त लगने से नक्सल वारदातों पर अंकुल लगेगा। पुल बन जाने से लोगों को आने जाने में फायदा होगा, शासन की योजनाओं को गांव -गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। अंदरुनी गांवों तक पीडीएस सिस्टम का राशन भी आसानी से पहुंच पाएगा। उन्हाेेने कलेक्टर से कहा है कि बीजापुर और खासकर भैरमगढ़ में सुरक्षा कैंपों का लगातार विस्तार किया जाए, मुख्य सड़क को अंदरुनी इलाकों के सड़कों से जोड़ा जाए।
—————