एसआर डीएवी में वैदिक हवन के साथ सत्र शुरू
रांची, 4 अप्रैल (हि.स.)। रांची के पुदांग स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में वैदिक हवन के साथ शुक्रवार को नए सत्र का शुभारंभ किया गया। नए सत्र के पहले दिन सभी कक्षा के विद्यार्थियों के आने से विद्यालय फिर से गुलज़ार नज़र आया। छोटे – छोटे बच्चों के चेहरों पर विद्यालय आने की खुशी साफ झलक रही थी। साथ ही शिक्षक – शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्साहित थे। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गई। कक्षा नर्सरी तथा कक्षा
एलकेजी के विद्यार्थियों के भी विद्यालय में आने का पहला दिन भी था। शिक्षिकाओं ने उनका भव्य स्वागत किया । विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्र ने प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके और उनके परिवार के स्वस्थ, सुखमय तथा सफल जीवन की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्त्व बताते हुए अनुशासित रहकर परिश्रम करने की बात कही। साथ ही विद्यालय के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।
—————