कलेक्टर ने की सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
जगदलपुर, 2 मई (हि.स.)। बस्तर जिले के विकासखंड लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में जन चौपाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी द्वारा चौपाल में की गई कार्यवाही का बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस और सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने बडांजी के सामुदायिक भवन में समीक्षा की।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, उचित मूल्य की दुकानों, विद्युत व्यवस्था, सड़क व्यवस्था सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा किए ।
—————