पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
प्रयागराज,03 मई (हि.स.)। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बिसौना गांव में शनिवार को एक अधेड़ का शव घर के आगन में स्थित पेड़ से लटका पाया गया। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि एयरपोर्ट थाने को शनिवार को सूचना मिली कि एक अधेड़ का शव घर के आगन में स्थित एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पता किया तो एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बिसौना गांव निवासी मूलचन्द्र गौतम 58 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल घर के अन्दर स्थित एक अमरूद के पेड़ पर शनिवार सुबह फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि मामला आत्महत्या का ही है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह शराब पीकर घर के अन्दर आए दिन विवाद करता था। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गये थे और वह घर में अकेले ही था।
—————