छत्तीसगढ़ में 8 जिलों में येलो और 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में 8 जिलों में येलो और 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर, 9 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन स्थितियों को लेकर अगले तीन घंटे के लिए 8 जिलों में येलो और 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी की है। रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में येलो अलर्ट जारी क‍िया गया है। साथ ही मेघगर्जन व आकाशीय बिजली अचानक तेज हवा / आंधी (40-60किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ) की संभावना है।

इन ज‍िलों में ऑरेंज अलर्ट – सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली /अचानक तेज हवा की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमका के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।