बस्तर विश्विद्यालय में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर फ्राड पर छात्र-छात्राओं काे दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

बस्तर विश्विद्यालय में सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर फ्राड पर छात्र-छात्राओं काे दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

जगदलपुर, 19 मई (हि.स.)। बस्तर विश्विद्यालय प्रशासन अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, साइबर फ्राड पर जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम में आज सोमवार को विश्विद्यालय परिसर के सभा हाल में अतिथियों ने सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर इनके रोकथाम एवं बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दिए। इस मौके पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, कुलसचिव डॉ. राजेश लालवानी,कार्यक्रम समन्वयक रा.से.यो. डॉ. संजीवन कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, उप पुलीस अधिक गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसदन नाग एवं बस्तर विश्व विद्यालय अंतर्गत कॉलेज के एनएसएस अधिकारी उपस्‍थ‍ित रहे।

इसी कड़ी में बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा सड़क सुरक्षा अंतर्गत दुर्घटना के रोकथाम एवं बचाव, तथा नशा मुक्ति को लेकर बस्तर विश्विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं टिप्स दिए, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने व्याख्यान में कुछ उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित लोगों को घटना एवं उसके दुष्परिणाम व रोकथाम के बारे में भी कई महत्वपूर्ण तथ्यों को रखते हुए जानकारी दिया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, उप पुलिस अधीक्षक साइबर गीतिका साहू , उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, एवं स्वास्थ्य विभाग से नशा मुक्ति एवं तम्बाकू नियंत्रण जिला सलाहकार उमेश साहू द्वारा यातायात से संबंधित नियम, सड़क दुर्घटना के कारण, रोकथाम, उपाय एवं सायबर फ्राड तथा नशा मुक्ति आदि के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र में पूर्व में घटित सड़क दुर्घटना के वीडियो एवं पीपीटी माध्यम से दिखाकर घटना के कारणों के बारे में बताया एवं समझाया गया।

बस्तर विश्विद्यालय के छात्र-छात्राएं, तथा प्राध्यापकगण द्वार ध्यान पूर्वक सड़क सुरक्षा, सायबर फ्राड, नशा मुक्ति एवं यातयात से संबंधी बातें को सुना गया, जिस पर उपस्थित छात्र छात्राएं,एवं प्राध्यापकगण द्वारा भविष्य में ट्रैफिक नियमों के प्रति हमेशा सजग रहने के साथ साथ यातायात नियमों के पालन करने की बात इनके द्वारा कही गई । साथ ही नशा मुक्ति के बारे में लोगों को उसके दुष्परिणाम के बारे में अधिक अधिक लोगों को जागरूक करने की बात कही गई।इस दाैरान बड़ी संख्य में बस्तर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकगण के अलावा यातायात एवं विश्वविद्यालय के अन्य प्रशानिक स्टाफ माैजूद रहे।

—————