ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

चतरा, 19 मई (हि.स.)। सड़क निर्माण में अधिग्रहित की गई जमीन की मुआवजे की मांग को लेकर रैयतों ने सोमवार को पत्थलगडा सीओ को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, मूरत राम दांगी, बिनय कुमार सहित अन्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने सीओ से कर रोल-द्वारी टू लेन पक्की सड़क निर्माण में अधिग्रहण की गई भूमि की त्रुटियों को दूर कर प्रावधान के अनुरूप जल्द मुआवजा भुगतान करने की मांग की। ग्रामीणों ने सीओ को अवगत कराया कि कुछ रैयतों का नाम छूट गया है और रकबा का अंकण में त्रुटि है। सीओ ने कहा कि भूमि अधिकरण से संबंधित अधिसूचना जारी होने के 60 दिनों के अंदर जो भी आपत्ति है उसे दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने अंचल अमीन और कर्मचारी को मुआवजा से संबंधित त्रुटियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।

—————