बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना

दतिया/भांडेर, 20 जून (हि.स.)। जिले में मानसून की पहली बारिश का आगाज शुरू हो गया है । शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश में मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली हुई है।

जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को सुबह से लेकर दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही, इससे कई जगह जलभराव हो गया। कई वस्तियों एवं कॉलोनियों में जलभराव के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शनिवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए थे। लोगों को मौसम साफ होने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह 6 बजे से एक बार हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई। बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

—————