अब तक जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में इस पहल के अंतर्गत कुल 862 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 755 मामलों का समाधान कर लिया गया है, जबकि 98 आवेदनों पर कार्यवाही जारी है। प्रशासन की ओर से यह पहल यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से उनकी शिकायतों का निपटारा हो।