पुलिस के अनुसार शाहपुरा निवासी शेलेंद्र रोलानिया ग्रेटर निगम के मानसरोवर जोन कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत है। सोमवार को आई तेज बारिश के बाद वह क्षेत्र का दौरा करने निकला था। शिप्रापथ गोखले तिराहे के पास एक कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी इससे यातायात अवरुद्ध हो रहा था। इस कनिष्ठ अभियंता ने कार सवार दो युवकों को टोका। इस पर कार चालक नीचे उतरा और पास ही स्थित एक कार शोरूम कम्पनी में अंदर जाकर लाठी लेकर आया और दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसके कपड़े भी फट गए। उससे शरीर से खून निकल आया और कई जगह जख्म बन गए।