अनूपपुर: माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान: जैतहरी में इको-फ्रेंडली प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण

इस अवसर पर अशोक राठौर ने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएं पानी में घुलकर पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचातीं, जल और भूमि को शुद्ध बनाए रखने में सहायक होती हैं, आगामी गणेशोत्सव को पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण एव सवंर्धन के लिए मिट्टी से बने गणेश जी की प्रतिमाओं को विराजित करे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय ने कहा कि माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान चलाकर नागरिकों को मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक पर्यावरण संरक्षण हेतु मिट्टी के गणेश का निर्माण कर लोगों को जागरूक करें एवं लोग अपने घरों में और आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मिट्टी से बनीं गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण कर स्थापित करें। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव पर माटी से बने गणेश ही घर लाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।