कलयुगी फूफा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

थाना पिरान कलियर में आरोपित नीतू पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम इमली खेड़ा हरिद्वार के विरुद्ध खुद के साले की नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

आरोपित बीते 5-6 महीने से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। एसएसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपित को पिरान करियर में हज हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया।