खधैया नदी में बहे युवक का तीसरे दिन मिला शव

गौरतलब है कि खधैया नदी में बाइक धोने के दौरान नदी में रविवार की शाम आई अचानक बाढ़ में खधैया निवासी चांदो राम (साला) व पत्लथगडा के सिंघानी निवासी संजू राम (जीजा) दोनों बह गए थे। स्थानीय लोगों ने चांदो राम को थोड़ी ही दूर पर बचा लिया था लेकिन चांदो का जीजा संजू राम बह गया था। इसे लेकर पिछले दो दिनों से शव की तलाश में स्थानीय ग्रामीण, गोताखोर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मशक्कत कर रही थी।