मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीमारियों से बचने के लिए हमें पोषण आहार का सेवन करना चाहिए एवं शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भी संबोधित कर पोषण माह, स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में महिलाओं को जोड़ने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो जगदलपुर द्वारा तीन वर्गों में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रथम द्वितीय एवं तृतीय को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में यूनानी चिकित्सक प्रकाश मूर्ति द्वारा पोषण आहार के महत्व पर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसी क्रम में परियोजना अधिकारी तोकापाल ज्योति मथरानी ने महिला एवं बाल विकास विभाग में चलाए जा रहे सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सुपरवाइजर ममता कुर्रे ने भी पोषण आहार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में दी गई जानकारी के आधार पर बीएस ध्रुव द्वारा एक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले ग्रामीणों को को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।