मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कवि प्रदीप काे पुण्यतिथि पर याद करते हुए लिखा मध्य प्रदेश के गौरव, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, कवि प्रदीप जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी रचनाएं जन-जन के ह्रदय में राष्ट्र गौरव व स्वाभिमान की ज्वाला प्रज्ज्वलित करती हैं। मां भारती की सेवा के प्रति संकल्प को सुदृढ़ता प्रदान करती उनकी कृतियां साहित्य जगत की अमूल्य धरोहर हैं।
एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने प्रणब मुखर्जी काे जयंती पर नमन करते हुए कहा पूर्व राष्ट्रपति, ‘ भारत रत्न ’ प्रणब मुखर्जी जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। देश के विकास एवं आर्थिक सुधारों के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।