कांग्रेस पार्टी की 14 दिसंबर की रैली देशव्यापी बदलाव की शुरुआत होगी: केशव महतो कमलेश

कमलेश ने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग खुले तौर पर किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव आयोग अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर देशव्यापी आवाज बुलंद करना है।

शुक्रवार सुबह केशव महतो कमलेश पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ सौरभ अग्रवाल, कुमार राजा, त्रिशानु राय, लाल किशोर नाथ शहदेव, आलोक दुबे, राज बागची, आफताब आलम, डॉ. राजेश गुप्ता, हारुन अंसारी, संजय कुमार, ईश्वर आनंद और रबिन्द्र झा प्रमुख रूप से शामिल थे।

सभी नेताओं ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए पूर्ण तैयारी के साथ वे दिल्ली पहुंच रहे हैं।