168 नशीले कैप्सूल के साथ अबुल हसन गिरफ्तार

आरोपित की पहचान अबुल हसन पुत्र अल्लाह रक्खा, निवासी दरगाहपुर, थाना कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। अबुलके कब्जे से 168 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस अब बरामद नशीले कैप्सूलों के स्रोत की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।