उन्होंने एक्स पर कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकारों और ग्रामीण भारत को मजबूत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनके विचार और नीतियां आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के राष्ट्र निर्माण में योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता।