कांग्रेस ने ऐंजल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपित को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की

नई दिल्ली, 29 दिसंबर । उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा में विफल होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग भी भारतीय हैं, चीन से नहीं आए हैं। इस मामले में फरार मुख्य आरोपित को तुरंत गिरफ़्तार किया जाना चाहिए।