सोनीपत में मेयर व विधायक ने किया 45 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

तथा मिशन कॉलोनी में नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

शुभारंभ नारियल तोड़कर किया गया। इस दौरान पूर्व निगम पार्षद अतुल जैन सहित क्षेत्र

के नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया

और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

तीर्थ

मार्केट क्षेत्र की जर्जर गलियों के पुनर्निर्माण का कार्य आरंभ किया गया है। वर्षों

पूर्व बनी कई सीसी गलियां टूट-फूट का शिकार हो चुकी थीं, जिससे लोगों को आवागमन में

परेशानी हो रही थी। जिन गलियों में पहले सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाई गई थी, लेकिन ऊपर

से निर्माण नहीं हुआ था, उन्हें भी पक्का किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 35 लाख रुपए

की लागत आएगी। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने

की उम्मीद है।

मिशन

कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी शुरू

किया गया है। इससे कॉलोनी में पानी की समस्या से राहत मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त

लाला लाजपत राय स्मारक की मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा।

पूर्व

मेयर राजीव जैन ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार

पर और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा रहा है। विधायक निखिल मदान ने कहा कि क्षेत्र

के विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं, ताकि

नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।