मंदसौरः नवनियुक्त भाजपा जिला संगठन प्रभारी का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

मंदसौर, 17 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के संगठन प्रभारी के रूप में आगर मालवा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सकलेचा का मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय पर प्रथम आगमन हुआ। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी दिलीप सकलेचा का स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी दिलीप सकलेचा ने सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, देवीलाल धाकड़, प्रकोष्ठो के प्रदेश संयोजकगण मदनलाल राठौर एवं बाबूलाल चौहान कि गरीमामय उपस्थिति में भाजपा के जिला पदाधिकारीगणों, मोर्चाे के जिलाध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष महामंत्रीगण, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर परिषदो के अध्यक्ष एवं नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं न.पा. के पार्षदगणो से परिचयात्मक बैठक के माध्यम से चर्चा की।

बैठक के प्रारम्भ में पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर वरिष्ठजनों द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चार्थ जिला पदाधिकारी गणों , मंडल अध्यक्षगणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रभारी सहित समस्त मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत भाजपा दुपट्टा पहनाकर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा संगठन प्रभारी दिलीप सकलेचा ने कहा कि मे गोरांवित हू कि प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा मुझे संगठन कार्याे की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ जिला मंदसौर का प्रभारी मनोनीत किया गया हैं। मंदसौर जिला वह जिला हैं जिसने जनसंघ के जमाने से भाजपा की राजनीति को प्रदेश के साथ देश में नई दिशा दी थी। आज की परिस्थिति में भी मंदसौर जिले में भाजपा संगठन प्रदेश भाजपा नेतृत्व की मंशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य कर रहा हैं।

सकलेचा ने बताया कि पहले देश चलता था, कुछ कदम तेज चलता था लेकिन आज देश दौड रहा हैं, आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की और तेजी से बढ रहा है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए आज भारत विश्व में अपना ऐतिहासिक और निर्णायक स्थान रखता हैं। यह सदी भारत की सदी के रूप में पहचान प्राप्त कर चूकी हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्वागत उद्धबोधन दिया। इस अवसर पर विभिन्न मंडल अध्यक्षो ने समर्पण निधि भी जमा कराई। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा घटावदा ने किया।