जयपुर, 30 मार्च । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नेे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 31 मार्च को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
शर्मा ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा करने और सभी प्राणियों के प्रति करूणा रखने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा एवं अपरिग्रह के सिद्धान्त आज भी प्रांसंगिक है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे भगवान महावीर के आदर्शों पर चलते हुए समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।