भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष दीवान ने किया झंडा फहराया

रायगढ़, 06 अप्रैल ।भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस पर आज जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने जिला भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ से जुड़े अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारियों की मौजूदगी में झंडा फहराया। इसके पहले भारत माता की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाते हुए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माला अर्पित की गई।इस दौरान निगम महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री साहू पूूर्व सभापति सुरेश गोयल सहित वरिष्ठ पार्षदों की मौजदूगी रही।

महापौर जीवर्धन चौहान ने स्थापना दिवस पर कहा 47 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी की नींव इस विचारधारा के साथ रखी गई थी कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। स्थापना दिवस पर निवास स्थान पर भगवा ध्वज फहराने का जिक्र करते हुए कहा महापौर ने कहा भाजपा मेरे लिए परिवार है।

राष्ट्र सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए महापौर ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।सभापति डिग्री साहू ने 47 वे स्थापना दिवस पर कहा मूल्यों की स्थापना एक विचारधारा के तहत की गई थी जिसका निर्वहन भाजपा का हर कार्यकर्ता ईमानदारी से पूरा कर रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा कार्यालय रायगढ़ में भाजपा परिवार के साथ ध्वजारोहण करते हुए स्थापना दिवस को हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरवशाली दिन निरूपित किया। 47 वे स्थापना दिवस पर झंडा फहराते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के अटूट संकल्प का प्रतीक है। स्थापना से लेकर आज तक करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और त्याग के बल पर भाजपा विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल के रूप में स्थापित हो पाया है।

महामंत्री द्वय विकास केडिया, जतिन साव ने भाजपा की स्थापना के बाद से आज तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा गठबंधन की सरकारों के दौरान भी केंद्र में अटल बिहारी जी की भाजपा सरकार ने अपने मूल्यों नीतियों विचारधारा से समझौता नहीं किया। लोकसभा में स्वर्गीय अटल द्वारा दिए गए वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा सत्ता के लिए विचारधारा से समझौता करने पड़े तो सत्ता की कुर्सी को चिमटे से छूना पसंद नहीं करूंगा। महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने 47 वे स्थापना दिवस पर कहा कि भाजपा ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण बिल पास किया है। बहुत से ऐसी योजनाएं है जिसका लाभ मातृ शक्ति को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सत्तर लाख महिलाओं पर हर माह एक हजार रुपए साय सरकार द्वारा दिए जा रहे है। 47 वर्ष शुरू हुआ यह सफर आज सार्थक नजर आ रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वाई के सिंदे ने कहा 47 वर्षों के सफर में भाजपा ने पूर्ण बहुमत का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या से हासिल किया है।

जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान ने कार्यकताओं को स्थापना दिवस का महत्व बताते हुए कहा 6 अप्रैल का दिन कार्यकताओं के लिए मायने रखता है इस दिन भाजपा की स्थापना हुई और सभी को विश्व की सबसे पार्टी के कार्यकर्ता होने का गौरव हासिल है। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने स्थापना दिवस पर कहा भाजपा के त्याग समर्पण विचारधारा को देख बहुत से युवाओं का भाजपा से जुड़ाव हुआ यही वजह है कि यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई।

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन ने कहा भाजपा ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक स्वीकार अपनी विचारधारा से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया। पार्टी जिन लोगों की वजह से इस मुकाम पर पहुंची है उनके त्याग तपस्या को नमन करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया।ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोरंजन साहू ने भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस पर कहा भाजपा के लिए संगठन सर्वोपरि है इसलिए कार्यकताओं के बदौलत दो सीटो से पूर्ण बहुमत का सफर तय किया है पूर्ण बहुमत की सत्ता हासिल करने भाजपा ने बहुत से ऐसे कार्य किये है जिससे आने वालीं पीढ़ी का भविष्य संवारा जा सके।