विद्यालय में ओरिगामी गतिविधि में दिखाई प्रतिभा

रामगढ़, 27 अप्रैल । श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए सोमवार को ओरिगामी कला पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने कागज की फोल्डिंग और कटिंग के माध्यम से अद्भुत कलाकृतियां तैयार कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगीन कागजों से पक्षी, फूल, जानवर, सजावटी वस्तुएं और विभिन्न आकर्षक मॉडल बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक सोच का शानदार परिचय दिया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देना भी विद्यालय का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वास प्रदान करते हैं और उन्हें नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा की गई।

मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली सहित अन्य उपस्थित थे।