आगरा में 30 जून को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती के अवसर पर कस्बा एत्मादपुर के मॉडल स्कूल ग्राउंड पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।
कार्यक्रम आयोजन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री/ सांसद आगरा एसपी सिंह बघेल ने बताया कि इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया जाएगा और और विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष श्रीराम शिंदे प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसी जाति विशेष की धरोहर नहीं है बल्कि भारतीय समाज की एक साझा विरासत है। लोकमाता ने समाज के हर एक वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। काशी विश्वनाथ समेत हजारों शिव मंदिरों का जीर्णोधार कराया। लोकमाता के इस प्रभावशाली व्यक्तित्व और उनके महान योगदान को सर्व समाज के लोगों तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम बड़ी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में आसपास के जनपदों सहित कई अन्य स्थानों से बघेल समाज से जुड़े सांसद, विधायकों, जनप्रतिनिधियों सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मलित सम्मिलित रहेंगे। कार्यक्रम में आगरा के भी सभी जनप्रतिनिधि, सांसद,विधायक, विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे।
एसडीएम एत्मादपुर सुमित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में उन्हें जानकारी है और कार्यक्रम आयोजको से संपर्क कर सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है, कार्यक्रम स्थल मुख्य हाइवे के किनारे होने के कारण और उसकी, सामर्थ्य,प्रवेश /निकास द्वार और पार्किंग स्थल और भीड़ व्यवस्था को ध्यान ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है।