संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा: राकेश मौर्य

जौनपुर, 26 जुलाई । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को ‘संविधान मान स्तंभ दिवस (आरक्षण दिवस)’ का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। कार्यक्रम में संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय तथा आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज पीजी कॉलेज के प्रवक्ता प्रो. लालसाहब यादव तथा मुख्य वक्ता जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा रहे। दोनों वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता, सामाजिक न्याय की अवधारणा और आरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला हैं, जिनकी रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।