रांची, 08 अगस्त । झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों की ओर से सरकार से वार्ता करने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पीयूष कुमार ने शनिवार को कहा कि लगातार परीक्षाओं में सामने आ रही कथित अनियमितताओं से खासकर गरीब और मेहनतकश छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि इसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।