कांवड़ मेला सेल स्टॉफ सहित कुल 36 पुलिस कर्मी सम्मानित

हरिद्वार, 25 अगस्त । मंगलवार को एसएसपी पुलिस कार्यालय के क़न्फ्रेंस हॉल में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कावड़ मेले में प्रशंसनीय कार्य करने वाले 36 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

बैठक में कप्तान नवनीत सिंह ने सभी को कांवड़ यात्रा 2026 के सकुशल समापन पर बधाई देते हुए कहा कि यह एक टीम एफर्ट था और हम सब ने मिलकर इसे पूरा किया है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित पुलिस कर्मियों से कुशलक्षेम एवं पारिवारिक एवं विभागीय परेशानियों की जानकारी कर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। सम्मेलन में नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ यात्रा एवं अन्य अपराध अनावरण में अहम भूमिका निभाने के लिए बतौर मैन व वूमेन ऑफ द मंथ चुने गए 05 महिला कर्मी सहित कुल 36 पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। चयनित पुलिस कर्मियों में कांवड़ मेले के दौरान कावड़ मेला सेल में नियुक्त पुलिस टीम जिनके द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई गई 13 पुलिस कर्मी भी सम्मिलित हैं।

माह जुलाई के लिए “पुलिस मैन व वूमेन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची में उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल, कां0 संदीप रावत, कां0 नरेन्द्र राणा, कां0 रवि चौहान, कां0 प्रेम सिंह दानू, हे0कां0 विवेक यादव, कां0 राकेश राणा, कां0 प्रदीप विष्ट, अ0उ0नि0 कुन्दन, कां0 जितेन्द्र सिंह, उ0नि0 दीपक चौधर, कां0आशीष शर्मा, उ0नि0 मोहित सिंह रौथाण, उ0नि0 नीरज मेहरा, कां0 520 लवकेश मौर्य, म0उ0नि0 खुशब, फायरमैन रविन्द्र कुमार, कां0अतुल कुमार, अ०उ०नि० विक्रम तोमर कां0सुमित राण, म0कां0उर्मिल, म0कां0 पुष्पा, म0का0सुरैया, कांवड़ मेला सेल से निरीक्षक उमेश कुमार, उ0नि0 पुनित दानोश, अ0उ0नि0मुकेश राणा, का0 महेन्द, का0दीपक डबराल, का0 राजेश, कां0दीपक दानू,कां0 पंकज, कां0 विनय उनियाल, कां0कमल, कां0सुनील, कां0नत्थी

एवं कां0 कविता शामिल हैं।