दुमका, 28 अगस्त । एससी-एसटी केस में स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी की शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। पेशी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृतीय राजेश सिन्हा के न्यायालय में हुई।
मामले में शुक्रवार को सूचक की गवाही हुई। मामले में अब अगली तिथि 10 सितम्बर को निर्धारित हुई।
मंत्री डॉ अंसारी की पेशी एसटी-एसी केस 06/2023 में हुई। यह मामला दो मार्च 2023 में दर्ज हुई थी।
मंत्री डॉ अंसारी के केस में पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजा खान ने बताया कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुए जमीन विवाद में मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर एसटी-एससी केस दर्ज हुई थी, जबकि जमीन विवाद से मंत्री डॉ अंसारी का कोई लेना-देना नहीं है।
क्षेत्र की सुशीला देवी नामक महिला राजनीति से प्रेरित होकर किसी अन्य से हुए जमीन विवाद में मंत्री डॉ अंसारी पर जाति सूचक संबोधन का आरोप लगायी थी।