नहीं, बल्कि उन्हें समय पर पूरा कर जनता को उनका लाभ पहुंचाना है।
डॉ.
अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना के विकास को ऊंची परवाज मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना के विकास के लिए करीब
700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं पर अलग-अलग स्तर पर काम
चल रहा है। अधिकारियों से नियमित रूप से प्रगति की जानकारी ली जा रही है, ताकि किसी
काम में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों
में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और सभी काम निर्धारित समय में पूरे किए
जाएं।
उन्होंने
कहा कि सड़क, जल निकासी, सिंचाई, शहरी सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने
पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गांव और शहर की जरूरत के अनुसार विकास योजनाओं को आगे
बढ़ाया जा रहा है। कैबिनेट
मंत्री ने श्री राम तालाब से ड्रेन नंबर-3 तक आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 355
मिलीमीटर व्यास की भूमिगत पाइपलाइन बिछाने की पूरी हुई परियोजना का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि इससे आबादी क्षेत्र की सुरक्षा के साथ जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी।
बरसाती पानी की निकासी से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी ध्यान दिया जा रहा
है।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश
है कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता
गुलशन कुमार, अधीक्षक अभियंता राजेश कुमार, एसडीओ अक्षय कुमार, सुजीत, अंकित, नरेंद्र
कुमार, सुमित कक्कड़, कुलदीप कौशिक और प्रधान श्यामलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का
संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सामूहिक जिम्मेदारी
है। पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की नींव हैं। उन्होंने
लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।