नई दिल्ली, 08 नवंबर । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम, खुशियों और आपसी भाईचारे का संदेश साझा किया।
पांच दिवसीय दीपावली उत्सव की शुरुआत 6 नवंबर को धनतेरस के साथ हुई। इसके बाद 7 नवंबर को छोटी दीपावली मनाई गई। मुख्य दीपावली और मां लक्ष्मी की पूजा आज यानी 8 नवंबर को की जा रही है। इसके बाद १० नवंबर को गोवर्धन पूजा और 1१ नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम बड़े जीत हासिल करने के लिए खेलते हैं- एक अरब दिलों के लिए। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और ढेर सारी सकारात्मकता लेकर आए। आपको और आपके परिवार को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
बीसीसीआई के पूर्व सचिव एवं आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रकाश का यह त्योहार शांति, प्रगति और समृद्धि से भरे भविष्य के निर्माण के हमारे संकल्प को और मजबूत करे। सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने ‘एक्स’ पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आपका घर हमेशा प्यार से, आपके दिल खुशियों से और आपकी जिंदगी उन पलों से भरी रहे जो सच में मायने रखते हैं। आपको और आपके अपनों को अच्छे स्वास्थ्य, शांति और मुस्कुराने की अनगिनत वजहें मिलें।
