देहरादून, 09 मई (हि.स.)। प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो के पूर्व प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल राजेश मल्होत्रा ने कहा कि फेक न्यूज का सिलसिला कम हो जाएगा अगर लोग अपने स्तर पर ही सूचनाओं को चेक करना शुरू कर दें। गुरुवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के प्रो. के.पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में राजेश मल्होत्रा ने ’मीडिया प्रबंधन उत्कृष्टता-रणनीतिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक मामलों की गहराई’ विषय पर व्याख्यान के मौके पर यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में जहां मिनटों में ही देश के हर कोने से खबर हम तक आ जाती है लेकिन ज्यादातर उन खबरों में गलत सूचनाएं होने के कारण वे फेक न्यूज की श्रेणी में आती हैं। इससे बचने के लिए फैक्ट चेक करना आवश्यक है। उन्होंने एआई टूल्स के बारे में बताया कि इसका इस्तेमाल करके फेक न्यूज से बचा जा सकता है।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने फेक न्यूज पर स्किट की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने राजेश मल्होत्रा का स्वागत किया।