दमोह: पिता ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, सेंट जॉन विद्यालय का मामला

दमोह, 8 मई (हि.स.)। धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर मामला गर्मा गया है ताजा मामला दमोह नगर के एक प्रसिद्ध विद्यालय सेंट जॉन का सामने आया है जिसमें एक पिता के द्वारा आज 8 मई बुधवार को गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत भी की है।

अभिभावक का कहना है कि स्कूल की ईसाई समुदाय से आने वाली प्राचार्य सैफी भारत ने आवेदक कि पत्नी और बेटी का धर्मांतरण कराने के उद्देश्य से उसके परिवारिक मामले को कोर्ट में ले जाकर तलाक कराने का प्रयास किया गया है।

जानकारी के अनुसार स्कूल में अध्यन कर रही आवेदक परवेज नाज़ कि बेटी को उसके परिवार से नही मिलने दिया जा रहा, और स्कूल प्रवंधन द्वारा धमकी दी जा रही है कि अगर बच्ची से मिलने का प्रयास किया तो फ़र्ज़ी अपहरण के केस में फंसा दिया जाएगा, मामले की जानकारी देते समय भावुक हुए परिजन, उक्त धर्म परिवर्तन कराने के मामले की शिकायत कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को लिखित में दर्ज कराकर, न्याय कि गुहार लगाते हुए सेंट जॉन स्कूल कि प्राचार्य सैफी भारत, नितेश पालीवाल पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।