मिट्टी की चाल धंसने से दबकर महिला की मौत

मिट्टी की चाल धंसने से दबकर महिला की मौत

चतरा, 22 अक्टूबर (हि.स.)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलूरी पंचायत अंतर्गत नेतुटाड़ गांव में मिट्टी लाने गई महिला की मटखान में चाल धंसने के मिट्टी के अंदर दब गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतका महिला उपेंद्र यादव की पत्नी अनीता देवी है। वह मंगलवार की सुबह गांव के अन्य महिलाओं के साथ घर पुताई करने के लिए मिट्टी लाने गई थी।

इसी दौरान मिट्टी कोड़ने के दौरान ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया और महिला गड्ढे में दब गई। जिससे महिला अंदर ही दब गई और उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

—————