10 दिसंबर को आएंगे अमित शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

10 दिसंबर को आएंगे अमित शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। दो दिवसीय दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद माना विमानतल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार से मस्जिदों में तकरीर की वक्फ बोर्ड से अनुमति की प्रक्रिया को लेकर उन्होंने बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि धर्म के स्थान पर राजनीतिक बातें नहीं होनी चाहिए। 10 दिसंबर को होने वाले बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बुधवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बस्तर में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 10 दिसंबर को होने वाले बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने के लिए श्री शाह को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया जिसे उन्होंने सहज ही स्वीकार लिया है। वे 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है और इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड समारोह में भी वे शामिल होंगे। क्रिप्टो करेंसी घोटाले की जांच को लेकर पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जांच में पता चलेगा, किसके तार कहां तक जुड़े हैं।

—————