सांसद गर्ग ने केंद्रीय मंत्री से हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह किया

सांसद गर्ग ने केंद्रीय मंत्री से हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह किया

गाजियाबाद, 26 नवंबर (हि.स.)।

सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मिलकर हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह किया।

अतुल गर्ग ने बताया कि

हिंडन एयर पोर्ट पर अन्य राज्यों एवम जिलों की उड़ान के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। कुछ समय पहले कोर्ट के स्टे के कारण उड़ान ना होना विषय उन के समक्ष आया। इसी विषय को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर पत्र सौपा। अतुल गर्ग ने संसदीय क्षेत्र गाज़ियाबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाले हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह किया |इसके साथ हीं वृत अध्यन के अनुसार मिली जानकारी से उन्हें अवगत कराया कि जीएमआर कंपनी की रोक नहीं है जिस के कारण अनुमानतः प्रति वर्ष हवाई अड्डे को 60 करोड़ से अधिक का नुकसान हों रहा है |

मंत्री ने समस्त समस्याओं को सज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही के आदेश दिए साथ ही शीघ्र अति-शीघ्र इस समस्त समस्याओं का निस्तारण हेतु आश्वसन दिया।

—————