कृषि विश्व विद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार काे
जोधपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। कृषि विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 15 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर स्थित पी जोशी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के आतिथ्य में संपन्न होगा। इस मौके पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एवं श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के पूर्व कुलपति डॉ. जेएस संधु भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय की कुलसचिव अंजली यादव ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 264 उपाधियां प्रदान की जाएगी। इनमें 211 कृषि स्नातक, 25 डेयरी प्रौद्योगिकी स्नातक, 23 स्नातकोत्तर व 5 विद्यावाचस्पति की उपाधि दी जाएगी। इस दौरान सात विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, व तीन दान दाता स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे।