होटल व माॅल में शॉट सर्किट से लगी आग

होटल व माॅल में शॉट सर्किट से लगी आग

हमीरपुर 4 मई (हि.स.)। जिले में रविवार काे नियम विरुद्ध चल रहे एक होटल और माॅल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में काेई जनहानि नहीं हुई।

जिला मुख्यालय में स्थित हरि होटल औऱ उसी इमारत में बने फैशन वर्ल्ड के नाम से कपड़े का माॅल संचालित है। आज शॉट सर्किट से हाेटल और माॅल में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते होटल में बाहर व अंदर धुआं ही धुंआ छा गया। आग देख होटल व कपड़े के माॅल में खरीददारी कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की टीम व आसपास मौजूद लोगों ने होटल में लगे सेफ्टी अग्निशमन यंत्र चालू किए लेकिन वे खराब निकले। जैसे तैसे फायर ब्रिग्रेड की टीम ने अपनी मशीनों से आग पर काबू पाया।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हाेटल व माॅल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस दाैरान काेई भी जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणाें का पता लगाया जा रहा है।

—————